Orai News: उरई में नकली और नशीली दवाओं पर छापा, दो मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई
उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: उरई। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को उरई में नकली, अधोमानक, मिलावटी और एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने शहर के दो बड़े मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर सघन जांच की और नमूने लिए। टीम ने पहला छापा बजरंग मेडिकल स्टोर अस्पताल गेट उरई पर मारा। जांच में यहां नारकोटिक्स यानी नींद में प्रयुक्त होने वाली नशीली दवाओं का अत्यधिक मात्रा में भंडारण मिला। फर्म के प्रोपराइटर शांति भूषण मिश्रा से जब इन दवाओं के क्रय-विक्रय के बिल और रिकॉर्ड मांगे गए तो वे कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर औषधि निरीक्षक रेखा सचान ने मौके से नींद की दवा एल्गोमेक 0.5 टैबलेट का नमूना संग्रहित किया और तत्काल प्रभाव से नारकोटिक्स औषधियों के क्रय-विक्रय पर रोक ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.