Orai News: उरई में डेटिंग एप पर दोस्ती कर युवक को बुलाया, नग्न वीडियो बना 91 हजार वसूले
उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी में ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए दोस्ती कर एक युवक को सुनसान जगह बुलाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कानपुर के कल्याणपुर इलाके में रहने वाले युवक के कपड़े उतरवाकर उसका नग्न वीडियो बना लिया गया और वायरल करने की धमकी देकर उससे 91 हजार 600 रुपये वसूले गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कानपुर के कल्याणपुर निवासी ने कोतवाली कालपी में तहरीर दी है। बताया कि वह ऑनलाइन डेटिंग एप चलाता है। इसी एप पर उसकी दोस्ती अमित नाम के शक्स से हुई, जिसका असली नाम बाद में अभिमन्यु खन्ना सामने आया।आरोप है कि 27 सितंबर 2026 को उसे कालपी के कर्बला के पास सुनसान स्थान पर बुलाया गया। वहां आरोपी के साथ कैश नाम का एक और युवक मौजूद था। दोनों ने जबरन उसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.