उरई, अक्टूबर 24 -- निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में गिरने से बच्ची की मौत Orai News: उरई में गुरुवार देर शाम खेलते-खेलते सात साल की बच्ची निर्माणाधीन मकान के पिलर के गड्ढे में गिर गई। कड़ी मशक्कत कर मासूम को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परासनी निवासी रामलखन की पुत्री सोनाली बरार घर के पास खेल रही थी। पास में ही निर्माणाधीन मकान है, जिसके पिलर के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। खेलते-खेलते बच्ची अचानक उसी गड्ढे में जा गिरी। परिजनों को जब तक पता चलता, बच्ची गड्ढे में समा चुकी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों की मदद से बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला गया ...