उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: उरई में मंगलवार को कलियुगी मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से सनसनी मच गई। आरोपी महिला को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, वह मानसिक रोगी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह रोज अपने बच्चों व परिजनों से मारपीट करती थी। कोटरा के सीकरी व्यास निवासी राजेश बरार ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। इनमें सबसे छोटा रितिक था। राजेश के मुताबिक पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। वह अक्सर बिना वजह बच्चों को पीटती थी। यह भी पढ़ें- Orai News: मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मार डाला रितिक को बाबा अपने पास रखते थे। सोमवार रात रितिक बाबा के पास सोया हुआ था। इसे लेकर पारो गुस्सा गई और बेटे को लाने की बात कही। इस पर दंपति के बीच झगड़ा भी ह...