Orai News: उरई में कच्ची सड़क ने रोकी एंबुलेंस की राह, बीमार की चली गई जान
उरई, अगस्त 5 -- Orai News: आटा। संवाददाता कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासन के मजरा कुइयाझोर में पक्की सड़क के अभाव ने मंगलवार शाम फिर एक जान ले ली। ग्राम निवासी 58 वर्षीय सरमन दास की अचानक तबीयत बिगड़ने परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन गांव से ढाई किमी दूर कच्चे मार्ग की वजह से रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्राम लोक मुताबिक रास्ता खराब होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं आ सकी जिस वजह से समय से अधेड़ को अस्पताल नहीं ले जाया सका। अधेड़ को चारपाई से ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सरमन दास को 18 जुलाई को बिच्छू ने काटा था। तब से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। मंगलवार शाम करीब छह बजे हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार चारपाई पर लादकर उन्हें मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.