उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: उरई, संवाददाता। प्रवर्तन दल जालौन ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय उरई के जालौन फीडर में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया। टीम ने 13 किलोवाट की बड़ी बिजली चोरी पकड़ने के साथ चार बकायेदारों के कनेक्शन काटते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को विजिलेंस टीम की बिजली चेकिंग अभियान में अवर अभियंता केके वर्मा, अवर अभियंता मो. इस्लाम, प्रभारी प्रवर्तन दल मो. आसिफ, महिला उप निरीक्षक सुनीता वर्मा और टीम शामिल रही। टीम ने 13 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ते हुए 5 उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया।वहीं बिल बकाया होने पर 4 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, जबकि 6 लोगों को मौके पर नए कनेक्शन दिए गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बिना बिजली कनेक्शन के चला रहे थे चार एसी और फ्रीज उधर अधिशासी अभियंता विद्य...