उरई, अक्टूबर 26 -- पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग की मौत Orai News: किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में आरोपी बेटे को पकड़ने गई पुलिस को देखकर दहशत में आए बुजुर्ग पिता की भागते वक्त छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव करने का प्रयास किया पर वे लोग कार से भाग निकले। एएसपी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। घटना मध्य प्रदेश की है। दतिया के उड़ीना निवासी रामजी गोस्वामी के पुत्र भूरे पर कोंच की किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने की कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। शनिवार को कोंच की चौकी सागर में तैनात दरोगा सुमित पांडेय फोर्स के साथ भूरे के घर उड़ीना में दबिश देने पहुंचे। टीम आरोपी के घर पहुंची तो दहशत में आए रामजी भागने लगे। पुलिस के मुताब...