उरई, जुलाई 31 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिले में इन दिनों सरकारी व्यवस्था का गजब हाल है। जिस उरई नगर पालिका की जांच चल रही हैं, उसके ईओ को कालपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। शासन के अनु सचिव ने पत्र जारी किया है। राही के छापेमारी के ठीक दो बाद दिन अतिरिक्त प्रभार मिलने से तरह, तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत पर उरई नगर पालिका की जांच चल रही है। रिंकू सिंह राही की जगह अब सुरेश चंद्र सोनी को पदेन सदस्य बनाकर नामिम गंगे की टीम जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: रिंकू सिंह राही समर्थक व फैंस बोले, जब भ्रष्टाचार उजागर होने लगा, तब उन्हें जांच से हटा दिया! हैरानी वाली बात तो यह है कि जिस पालिका की टीम अभी ठीक से जांच भी नहीं कर पाई, उसके ईओ रामअचल कुरी...