Orai News: उफनाई नून नदी में कूदी वृद्ध महिला, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाया
उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: आटा। संवाददाता लगातार हो रही बारिश से उफनाई नून नदी में मंगलवार दोपहर को एक वृद्ध महिला ने छलांग लगा दी। महिला को नदी में डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई भेजा।आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव के बाहर से नून नदी निकली है। मंगलवार को ग्राम बारा निवासी 73 वर्षीय ललिता देवी पत्नी किशन प्रसाद अचानक नदी में कूद गईं। महिला के नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तत्काल नदी में उतरकर वृद्ध महिला को बाहर निकाल लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज उरई भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.