Orai News: ई-मालखाना को लेकर हेड मोहर्रिरों की गोष्ठी, दिया प्रशिक्षण
उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: उरई। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने ई-मालखाना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लाइन में गोष्ठी आयोजित की। इसमें जनपद के सभी थानों के हेड मोहर्रिर और मालखाना मोहर्रिर शामिल हुए। गोष्ठी में ई-मालखाना सॉफ्टवेयर के उपयोग, माल के रखरखाव और रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। एएसपी ने कहा कि ई-मालखाना से मालखाने की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और सामान की ट्रैकिंग आसान होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.