Orai News: ईव-टीजिंग, कार्यस्थल उत्पीड़न और एसिड अटैक के मुद्दे उठा छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक
उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: उरई। संवाददाता वृक्षित फाउंडेशन द्वारा गांधी चबूतरा उरई में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर होने वाली परेशानियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार महिलाओं को सड़क पर ईव-टीजिंग और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। कार्यस्थलों पर अनुचित व्यवहार और उत्पीड़न के मुद्दे को भी उठाया गया।नाटक के दौरान प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एसिड अटैक की भयावह स्थिति को प्रस्तुत कर संदेश दिया गया कि किसी प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करना महिला का व्यक्तिगत अधिकार है, इसके लिए हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.