Orai News: ईओ ने वार्डों का भ्रमण कर जानी सफाई व्यवस्था
उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील ने शहर के वार्ड नंबर दो, पांच और सात का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गली मोहल्लों में नालियों को देखा। साथ ही रजिस्टर मंगाकर सफाई कर्मियों की हाजिरी को चेक किया गया। इस दौरान सफाई नायकों को निर्देशित किया गया कि त्योहार का समय चल रहा है। नवरात्र में कहीं पर कोई गंदगी नहीं रहनी चाहिए। खासकर देवी मंदिरों के आसपास सफाई का विशेषकर ध्यान रखा जाए। इस दौरान उनके साथ एसआई संदीप कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: नवरात्र पर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अलर्ट यह भी पढ़ें- Chandauli News: शारदीय नवरात्र में सफाई न होने से नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.