उरई, जुलाई 16 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर में रुके पडे़ विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के प्रति अनदेखी किए जाने से नाराज चल रहे सभासदों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने ईओ मोनिका उमराव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना दिया। इस दौरान मेन गेट पर ताला डाला गया। अधिकारी के रवैये से नाराज सभासदों ने तीन घंटे तक नारेबाजी कर आक्रोश जताया। साथ ही अधिकारी पर मनमानी के साथ विकास कार्यों में दिलचस्पी न लेने का आरोप लगाया।गुरुवार को नगर पालिका कैंपस में उस समय माहौल गरमा गया, जब सभासद महेन्द्र कुशवाहा ईओ मोनिका उमराव से मिलने पहुंचे। सभासद ने इस दौरान वार्ड में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की बात रखी। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: सोनौली नपं में मनोनीत सभासदों ने किया हंगामा, विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप जिस पर ईओ ने उन्हें जबाब दिया कि उस...