उरई, अक्टूबर 21 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक शुगर मरीज को इमरजेंसी डॉक्टर द्वारा इलाज न देने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की उदासीनता से परेशान मरीज ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत कर इमरजेंसी सेवाओं को दुरुस्त करने और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मरीज ने इलाज न मिलने की शिकायत की शहर के कोच रोड मड़ोरा निवासी रविंद्र कुमार पुत्र लाखन सिंह शुगर के मरीज हैं। बुधवार को उनकी ब्लड शुगर अचानक बढ़ गई। हालत बिगड़ने पर वह जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए पहुंचे।।मरीज का आरोप है कि उस समय ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ड्यूटी पर थे। मरीज ने डॉक्टर को अपनी शुगर बढ़ने की जानकारी दी और इलाज की गुहार लगाई, लेकिन डॉक्टर ने न तो उसे देखा और न ही कोई दवा दी। आरोप है कि डॉक्टर ने ...