Orai News: इंद्रा स्टेडियम में एक नवंबर को जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता उरई के इंद्रा स्टेडियम में एक नवंबर को जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जिला चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी वर्ष 2026 और 2027 में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।चैंपियनशिप में चार आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। इसमें सब- जूनियर 12 वर्ष से कम, कैडेट में 12 से 15 वर्ष, जूनियर में 15 से 17 वर्ष और सीनियर में 17 से 32 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 13 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम दिखाएगी हैदराबाद में दम सभी वर्गों के खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.