Orai News: इंदिरा नगर में जलभराव की शिकायत पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी
उरई, अगस्त 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता इंदिरा नगर क्षेत्र में जलभराव की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और जलनिकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जलभराव के कारणों तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र जलनिकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश के कारण खेतों में बड़ी मात्रा में पानी एकत्र हो गया था। इंदिरा नगर के आसपास नई बस्ती विकसित होने के साथ कई स्थानों पर खेतों में आवास भी बने हुए हैं। खेतों का पानी उरई रजवाहे में पहुंचने से नहर का जलस्तर बढ़ गया और ओवरफ्लो की स्थिति बनी। इसके चलते रजवाहे में लगभग पांच-छह स्थानों पर कटान होने से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.