उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: उरई। संवाददाता राज्य स्तरीय इनक्वास टीम ने जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक रजिस्टर का मिलान कर आवश्यक दवाओं का विवरण नोट किया।निरीक्षण के लिए स्टेट कंसल्टेंट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन लखनऊ के आईएस चौरसिया अपनी टीम के साथ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पहले दिन टीम ने गुरुवार को जिला अस्पताल में सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया, इसके बाद ओटी, ओपीडी और वार्डों का जायजा लेकर मरीजों से फीडबैक लिया। टीम ने साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त पाया, हालांकि कागजी कार्रवाई में कुछ खामियां मिलीं। टीम ने सभी बिंदुओं को डायरी में नोट किया। यह भी पढ़ें- Basti News: कायाकल्प टीम ने जिला व महिला अस्पताल की देखी व्यवस्था निरीक्षण रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इस दौरान चि...