Orai News: आर्टीफिशियल आभूषण को सोने-चांदी के बता 15 हजार और मोबाइल छीनने का आरोप
उरई, सितम्बर 15 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच बस स्टैंड पर एक युवक से कथित तौर पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण का झांसा देकर 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। जिसकी जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है।मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मारपुरा निवासी बॉबी पुत्र कमलेश ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे कानपुर से अपने गांव मारपुरा जा रहा था। कोंच बस स्टैंड पर पानी पीने के लिए उतरने के दौरान कुछ लोग उसके पास पहुंचे और सोने-चांदी के आभूषण दिखाते हुए उन्हें सस्ते दाम पर देने की बात कही। आरोप है कि आभूषण फर्जी होने के बावजूद लोगों ने उसे सामान लेने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर कथित आरोपियों ने उससे 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन जबरन छीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.