Orai News: आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई
उरई, जुलाई 25 -- Orai News: जालौन। संवाददाता शराब के नशे में युवक द्वारा एक व्यक्ति के साथ अभद्रता करने एवं गेट पर पत्थर फेंकने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी रामदास ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के राजकुमार उसके परिवार से रंजिश मानता है। आए दिन शराब के नशे में अभद्रता करता रहता है। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह वह शराब के नशे में उसके घर के बाहर आया और गाली, गलौज करने लगा। जब उसने समझाना चाहा तो अभद्रता करने लगा। उसकी अभद्रता को देखकर वह घर के अंदर चले गए तो वह गेट पर पत्थर मारने लगा। जब मोहल्ले के लोगों ने डांटा तो वह भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.