Orai News: आरोग्य मेला में अनुपस्थित डॉक्टर को नोटिस
उरई, अगस्त 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता सीएमओ ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हाल जानने को अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। एक अस्पताल में डॉक्टर के काफी दिनों से अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। जबकि दूसरे अस्पताल में दवा की मात्रा कम उपलब्ध होने पर फार्मासिस्ट की जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।रविवार को सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने एसीएमओ डॉ एपी वर्मा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में दवा की मात्रा कम उपलब्ध होने पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट मनोज शर्मा की जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां आशाओं को लगातार क्षेत्र में जाकर बारिश में डेंगू मलेरिया ना पनपे इसके लिए लोगों को घड़े कूलर बर्तनों इत्यादि में जल इकट्ठा न करने के और मच्छरों का लारवा नष्ट करने के लिए जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.