उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता मेडिकल कॉलेज जालौन में जबड़े में फ्रैक्चर के दो मरीजों का आयुष्मान योजना से निशुल्क उपचार कर सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज बेहतर स्थिति में हैं और जल्द उन्हें यहां से डिस्चार्ज किया जाएगा।हाल ही दो मरीज जबड़े के फ्रैक्चर लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के दन्त चिकित्सा विभाग में आए। इससे एक 41 वर्षीय मरीज शिवदास जालौन सड़क यातायात दुर्घटना में चोट लगने के बाद जबड़े में दर्द और सूजन की शिकायत ले कर पहुंचा। जबकि दूसरा मरीज विजय पाल जालौन भी सड़क दुर्घटना में घायल होकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के दांत चिकित्सा विभाग में पहुंचा। यहां डॉक्टरों की टीम ने रेडियोग्राफिक जांच के बाद पहले मरीज को जबड़े के फ्रैक्चर का पता चला। जो कि एक जगह से टूटा हुआ मिला।जबकि दूसरे मरीज को जबड़े के फ्रैक्चर का पता...