उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिले में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध 42 अस्पतालों में से 10 प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गांव गोद दिए गए थे, लेकिन 10 दिन बाद भी 4 अस्पतालों ने कैंप शुरू नहीं किए हैं।सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद के आह्वान पर सभी प्राइवेट अस्पतालों ने 5-5 गांव गोद लिए थे। लक्ष्य था कि कैंप लगाकर जीरो पॉवर्टी परिवारों सहित सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। श्याम आई केयर सेंटर ने सबसे पहले अभियान शुरू किया। इसके बाद महान हॉस्पिटल, उर्मिला हॉस्पिटल, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, नेत्रा आई एवं मदर केयर और किलकारी मेडिकल सेंटर कालपी ने कैंप लगाए। वहीं महान हॉस्पिटल ने जालौन ब्लॉक के औरेखी, छिरिया सलेमपुर, कुसमरा और लौना में 53 कार्ड बनाए। उधर निजी अस्पतालों में कैंप लगाने में जो पीछे हैं ...