Orai News: आयुर्वेदिक अस्पताल में एलोपैथी से इलाज पर एसीएमओ ने मारा छापा
उरई, जुलाई 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता डिग्री आयुर्वेदिक की और इलाज एलोपैथिक पद्धति से कर रहे थे। इसकी सूचना पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शहर के एक क्लीनिक में छापा मारा। डॉक्टर को नोटिस जारी कर दोबारा एलोपैथी का इलाज करते मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद भूषण ने कुइया रोड उरई स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ मकबूल हुसैन के अस्पताल में छापा मारा। यहां से लगातार शिकायतें आ रही थी कि आयुर्वेदिक अस्पताल की आड़ में एलोपैथिक विधा से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इलाज के नाम पर मरीजों के साथ खिलवाड़ किए जाने की सूचना पर यहां छापा मारा गया। मौके पर उपस्थित डॉक्टर से इलाज के बाबत पूछने के साथ ही उनके रजिस्ट्रेशन आदि को चेक किया गया। अस्पताल में मौके पर मिली दवा के बाबत और प्रमुख चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.