Orai News: आपस में विवाद करने पर शांतिभंग में कार्रवाई
उरई, जुलाई 5 -- Orai News: जालौन। संवाददाता आपस में झगड़ा कर रहे भाइयों के बीच पत्थरबाजी होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी अनुराग और शिवम सगे भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। रविवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता हुआ गाली, गलौज व मारपीट तक पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। जिसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.