Orai News: आपदा में घबराएं नहीं, सही कदम उठाकर बचाएं जान, एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए बचाव के गुर
उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: जालौन। संवाददाता आपदा के समय घबराने के बजाय सही कदम उठाना और समय पर प्राथमिक उपचार देना किसी की जान बचा सकता है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की आठवीं वाहिनी की टीम ने छत्रसाल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के टिप्स दिए।एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक बनवारीलाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने छात्राओं को रक्तस्त्राव रोकने, हड्डी टूटने पर प्राथमिक उपचार देने और सीपीआर की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर समझाया। टीम ने बताया कि हार्ट अटैक या डूबने जैसी स्थिति में सीपीआर देकर कैसे किसी की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान खोज एवं बचाव कार्य, सुरक्षित स्थान पर जाने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के तरीकों के बारे में विस्तार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.