Orai News: आपदा की मार से परेशान किसानों ने निकाला जुलूस
उरई, सितम्बर 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे करमेर समेत कई गांवों के किसानों ने सोमवार को शहर में आंसू पोछ यात्रा पैदल मार्च का आयोजन किया। इसमें जय जवान जय किसान के नारे लगाकर किसानों ने अपना हक व अधिकार मांगा।आंसू पोछ यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी जुझार सिंह व पुष्पेंद्र सिंह ने किया। किसानों ने टाउन हाल से यात्रा का आगाज किया। यात्रा स्टेशन रोड से होते हुए भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा, जिला परिषद होते हुए कलक्टे्रट पहुंची। यहां पर किसानों ने बारिश की वजह से बर्बाद हुई फसलों को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि बारिश से जिले के लगभग हर गांवों में फसल प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: जनगणना में ओबीसी कामल जोड़ने की मांग को किया मार्च सर्वे के नाम पर लेखपाल मनमानी बरत रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.