Orai News: आठ साल से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
उरई, जुलाई 6 -- Orai News: उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी युवक ने सोमवार शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार आनंद 37 वर्ष पिछले 8 वर्षों से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित था। कई अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला था। लगातार बीमारी और दर्द के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।सोमवार शाम जब परिजन कमरे में गए तो आनंद फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी सूचना पर थाना प्रभारी चुर्खी अनिल सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आनंद की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.