उरई, अक्टूबर 18 -- Orai News: जालौन। संवाददाता शारदीय नवरात्र के आठवें दिन देवी भक्तों ने माता के आठवें स्वरूप महागौरी पूजा अर्चना कर उनका पूजन किया और कन्या भोज कर मां को प्रसन्न करने का प्रयास किया।पंडित अरविंद बाजपेई ने बताया कि नवरात्र केवल व्रत और उपवास का पर्व नहीं है। यह नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। नवरात्र के दौरान अष्टमी पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप का पूजन किया जाता है। सुंदर, अति गौर वर्ण होने के कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में आज महागौरी की पूजा अर्चना देवी भक्तों द्वारा की गई मंदिरों में हर गली मुहल्लों में जयमता दी के जयकारे सुनाई दे रहे थे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर: आठवें नवरात्र को माता महागौरी के गूंजे जयकारे, जिमाए कन्या-लां...