उरई, अगस्त 16 -- Orai News: आटा। संवाददाता आटा-इटौरा मार्ग पर शुक्रवार देर रात क्षतिग्रस्त पुलिया के पास डंपर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में डंपर में सवार चालक और खलासी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार रात उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।उन्नाव निवासी 25 वर्षीय डम्फर चालक विशाल अपने लखनऊ निवासी 22 वर्षीय खलासी आर्यन के साथ जिटकरी से बालू लोड करके गोंडा जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 1 बजे जब डम्फर आटा-इटौरा मार्ग पर स्थित श्री कृष्ण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचा तो पुलिया क्षतिग्रस्त मिली। चालक ने डंपर को पुलिया के किनारे से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन असंतुलित हो गया और सड़क किनारे खंदक में पलट गया। डंपर में भरी बालू भी खंदक में फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ...