उरई, अक्टूबर 6 -- Orai News: आटा। संवाददाता आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव के मजरा मोहरदेवी में आग से झुलसी रामश्री की मौत के बाद मंगलवार को उसके अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस की मौजूदगी रही। आटा थाना पुलिस के करीब 12 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। वहीं, मामले में नया मोड़ तब आया जब दोनों पक्षों के बीच रामश्री के तीनों बच्चों के नाम जमीन करने को लेकर बातचीत शुरू हो गई। इसी कारण मायके पक्ष फिलहाल कार्रवाई के लिए आगे नहीं बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: वायरल वीडियो :: महिला बोली-पति ने जलाया, 11 दिन बाद मौतरामश्री की मौत रामश्री की सोमवार को 11 दिन बाद सैफई ले जाते समय मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उसका शव परिजनों को सौंपा गया। शव गांव पहुंचने के बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। किसी तरह का विवाद न हो, इसके...