Orai News: आखिरी सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की कतार
उरई, अगस्त 24 -- Orai News: उरई, पड़री, संवाददाता। सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की कतारें लग गई। भक्तों ने दूध, दही, जल के साथ शहद आदि से रुद्राभिषेक कर सुख शांति व समृद्धि की कामना की। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबउरई में भक्तों की भीड़ शहर के तमाम रास्तों पर शिव भक्त कांवड़ लिए भगवा वस्त्र में नजर आए। भगवान शिव के भजनों की गूंज और भोले बाबा के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा। इन सभी कांवड़ यात्रियों का जमावड़ा रात को शहर के मंदिरों पर रहा। उरई के सिद्धेश्वर, महाकालेश्वर के अलावा तमाम शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का रैला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.