उरई, अगस्त 6 -- Orai News: उरई। संवाददाताजनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाया है। आईजीआरएस पोर्टल, जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 24 अधिकारियों के अगस्त माह के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी, जबकि चार एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया गया। समीक्षा के दौरान माह जुलाई 2026 में प्राप्त शिकायतों का विभागवार परीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि कुल 28 अधिकारियों द्वारा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती गई जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी...