उरई, नवम्बर 4 -- Orai News: उरई। आईजी झांसी आकाश कुलहरि के निर्देशन में जालौन पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद जालौन ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसपी सुरेश चंद्र रावत के पर्यवेक्षण और एएसपी नोडल अधिकारी डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में यह लगातार सफलता मिली है। जिले के 19 में से 18 थाने भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे हैं। जनपद जालौन पुलिस ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस पोर्टल पर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया है। माह अक्टूबर-2026 की रैंकिंग में जालौन को लगातार प्रथम स्थान मिला है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में जिला प्रदेश में अव्वल साथ ही जनपद के 19 थानों में से 18 थानों ने भी प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है...