उरई, जुलाई 5 -- Orai News: उरई। संवाददाता जन शिकायतों के तय समय और ठीक निस्तारण को लेकर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। आईजीआरएस संदर्भों की वर्चुअल समीक्षा के दौरान शिकायतों का सही निस्तारण न करने पर तहसील जालौन के लेखपाल नीटू यादव को निलंबित किया गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।समीक्षा में पाया गया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सीमांकन व ओलावृष्टि संबंधी शिकायतों का नियमानुसार तथ्यात्मक निस्तारण किए बिना फौरी निस्तारण कर दिया गया है। क्रॉस जांच में शिकायतकर्ता से संवाद में मामला सही पाया गया । मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम राकेश सोनी को संबंधित लेखपाल के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। एसडीएम की गई जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद तहसीलदार जालौन की संस्तुति पर लेखपाल नीटू यादव को ...