उरई, जुलाई 11 -- Orai News: उरई। जालौन के पूर्व एसडीएम आईएएस रिंकू सिंह राही के तबादले के विरोध में शुक्रवार को शहर में युवाओं और आम लोगों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रिंकू सिंह को दोबारा जालौन एसडीएम बनाए जाने की मांग की। शनिवार दोपहर को उरई के जालौन चौराहे से शुरू हुआ यह जुलूस हाथों में पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि रिंकू सिंह राही एक ईमानदार और जनता के हितों के लिए काम करने वाले अधिकारी थे। उनके ट्रांसफर को ईमानदारी पर धब्बा बताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रिंकू सिंह को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत एसडीएम पद से हटाया गया है। यह भी पढ़ें- एसडीपीआई ने राज्यपाल के नाम डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, उन्होंने कहा कि जिस तरह से ईमानदार अधिकारी को हटाय...