उरई, जुलाई 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता जालौन ब्लॉक प्रमुख और तत्कालीन उप जिलाधिकारी के बीच कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान हुए विवाद का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। मामले की जांच कर रहे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को तत्कालीन एसडीएम आईएएस रिंकू सिंह ने अपना पक्ष 17 बिंदुओं में लिखित रूप से प्रस्तुत किया है। साथ ही सभी बिंदुओं के समर्थन में साक्ष्य भी संलग्न किए हैं। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को प्रेषित की गई है।बीते दिनों कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख और तत्कालीन एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह भी पढ़ें- Almora News: कमेटी करेगी निविदाओं की जांच इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी गई थी। जांच के ...