उरई, अगस्त 17 -- Orai News: उरई। संवाददाता आईएएस संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी न्यायिक रिंकू सिंह राही ने उरई कोतवाली में तहरीर देकर कुछ लोगों के खिलाफ मानहानि, षड्यंत्र और शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत की है।तहरीर में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दिए गए भाषण का वीडियो षड्यंत्रकारियों द्वारा काट-छांट कर एडिट किया गया। इसमें शहीद भगत सिंह का उदाहरण वाले हिस्से को संदर्भ से हटाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उनकी सामाजिक व प्रशासनिक छवि धूमिल हुई। रिंकू सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व में तहसील में नजूल भूमि, अवैध कोल्ड स्टोरेज और खन रोकने जैसी कार्रवाई के चलते भी उनके खिलाफ षड्यंत्र कर स्थानांतरण कराया गया था। यह भी पढ़ें- देखते हैं कितना गिरते हैं अधिकारी.IAS रिंकू सिंह...