Orai News: अहमदाबाद से पूजा करने आया युवक का पेड़ से लटका मिला शव
उरई, जुलाई 20 -- Orai News: माधौगढ़। माधौगढ़ कस्बे में रविवार शाम अहमदाबाद से पूजा करने आए एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से माधौगढ़ कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रवि सिंह उर्फ ओम 19 वर्ष अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह चाचा मंगल सिंह के घर आषाढ़ की पूजा में शामिल होने शनिवार को आया था।
लौटने में हुई देरी रविवार को वह घर से निकला लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। देर रात रामहेतपुरा गांव के पास खड़े एक यूकेलिप्टस के पेड़ से युवक का शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही माधौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.