उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने रविवार को जिले के कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आटा और अर्बन पीएचसी बघौरा में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर सीएमओ ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिला। मौके पर लैब बंद पड़ी थी और जांचें ठप थीं। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित लैब टेक्नीशियन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने अर्बन पीएचसी बघौरा का निरीक्षण किया। यहां एएनएम और फार्मासिस्ट अस्पताल से गायब मिले। द...