Orai News: अस्पतालों में 1453 मरीजों को जांच के बाद मिला इलाज
उरई, सितम्बर 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता रविवार को मौसम साफ होते ही अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न बीमारियों के आए 1453 मरीजों को जांच के बाद इलाज मिला।सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद के निर्देशन में रविवार को जनपद के 34 ग्रामीण तथा 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 41 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले में 51 चिकित्सकों तथा 153 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया गया। मेले में कुल 1453 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिनमें 799 पुरुष, 525 महिलाएं तथा 129 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान 45 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 52 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच तथा 14 लोगों की हेपेटाइटिस की जांच की गई। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में 3237 मरीज को मिला इलाज 17 व्यक्तियों की आंखों का पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.