उरई, सितम्बर 20 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद के 34 ग्रामीण तथा 7 शहरी सहित कुल 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जांच के बाद 1398 मरीजों को इलाज मिला।सीएमओ डॉक्टर हरिनंदन प्रसाद के निर्देश पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 49 चिकित्सकों तथा 142 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों को चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की गईं। मेले में कुल 1398 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं, जिनमें 717 पुरुष, 537 महिलाएं और 144 बच्चे शामिल रहे। मेले के दौरान 45 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 65 मरीजों की मलेरिया कार्ड द्वारा जांच, 18 की हेपेटाइटिस जांच और 30 व्यक्तियों की आंखों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: आरोग्य मेला : 1454 मरीजों का उपचार, चार रेफर साथ ही 47 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण ...