उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: उरई। संवाददाता अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एसपी सुरेश चंद्र रावत की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए सख्त और स्पष्ट निर्देश दिए।गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। सभी को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाएं। जनपद में नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती व छिनैती पर अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर सघन गश्त, पिकेट व नाकाबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग के निर्देश दिए गए।...