Orai News: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
उरई, अगस्त 24 -- Orai News: कालपी। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्खी में पुलिस ने कस्तूरबा तिराहा क्षेत्र से एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। थाना चुर्खी के उपनिरीक्षक जवाहर सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र हमराही पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराध रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रिनियां वैदेपुर जाने वाली सड़क पर मंगल सिंह के खेत के पास नीम के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति थैले में अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी युवक मनोज तिवारी निवासी ग्राम चुर्खी के पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 21 क्वार्टर देशी शराब बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.