Orai News: अवैध बालू परिवहन पर एसडीएम की छापेमारी, आधा दर्जन ट्रक सीज
उरई, अगस्त 1 -- Orai News: कालपी। संवाददाता एसडीएम विनय कुमार मौर्य और सीओ राजेश कमल ने शुक्रवार रात पुलिस बल के साथ बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जोल्हूपुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग में बिना खनिज प्रपत्रों के चल रहे आधा दर्जन ट्रकों को सीज कर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में गल्ला मंडी में खड़ा कराया गया।गौरतलब है कि 30 जून से बालू खनन बंद है और अक्टूबर में फिर शुरू होगा। लेकिन कारोबारियों ने बंदी से पहले तहसील क्षेत्र में बालू का भंडारण कर रखा है। इसी भंडारण से बालू का उठान शुरू हो गया था। शिकायत मिल रही थी कि दिन-दहाड़े ओवरलोड ट्रक बिना खनिज प्रपत्रों के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे प्रशासनिक जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे थे। एसडीएम ने बताया कि अचानक की गई कार्रवाई से ट्रक संचालक सकते में हैं। पहली ही कार्रवाई के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.