Orai News: अवैध कब्जा हटवाने के लिए एडीएम से शिकायत
उरई, अगस्त 29 -- Orai News: उरई। संवाददाता ग्राम मदनेपुर निवासी वीरपाल पुत्र रामप्रकाश ने निजी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर अपर जिलाधिकारी से शिकायत की है। इसमें उन्होंने अवैध कब्जा हटवाने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने राजस्व अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है।शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि अपनी निजी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत पिछले दिनों राजस्व अधिकारियों से की थी। मामले में उपजिलाधिकारी द्वारा 25 अगस्त 2026 को पुलिस की मदद से कब्जा हटवाने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 27 अगस्त को तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची पर कुछ नहीं हुआ। आरोप है कि निर्धारित समय बीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.