उरई, जुलाई 11 -- Orai News: कालपी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पहली घटना कुदरा निवासी 24 वर्षीय अजय के साथ हुई। अजय अपने 72 वर्षीय पिता दयाराम को इलाज के लिए बाइक से अस्पताल लेकर आ रहा था। पानी की टंकी के पास सामने से तेज गति से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना ग्राम लोना के पास हुई। सतोह निवासी 22 वर्षीय आयुष अपनी मां दीपिका को बाइक से मायके छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर आई भैंस से बाइक टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरा हादसा मथुरा महाविद्यालय के पास हुआ। फैक्ट्री एरिया निव...