उरई, अगस्त 1 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कदौरा में हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक वासुदेव ने किया।समापन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने आचार्यों को समाज सेवा, शिक्षा एवं संस्कारों के प्रसार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अंचल समिति के संरक्षक प्रेमदत्त दीक्षित, अंचल उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, अंचल सचिव बृजेश कुमार,संच अध्यक्ष अनिल दीक्षित, संच महिला अध्यक्ष मीना शुक्ला, संच महिला उपाध्यक्ष रजनी पाल,अंचल अभियान प्रमुख राजकुमार, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख शिवशंकर, संच प्रशिक्षक कंचन एवं वासुदेव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए आचार्य और भाई-बहन रहे। समापन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि एकल अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, ...