उरई, जुलाई 15 -- Orai News: उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान तीन स्कूली वाहनों समेत कई वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार एवं यात्री एवं मालकर अधिकारी आनन्द राय कुरील ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालयी वाहनों, यात्री वाहनों तथा अन्य व्यावसायिक वाहनों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान 03 विद्यालयी वाहनों में परिवहन नियमों एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई। सभी वाहनों को संबंधित थानों में निरुद्ध कराया गया।इसी अभियान के दौरान 03 स्लीपर बसें सवारियों के साथ माल ढुलाई करते हुए पकड़ी गईं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मिशन सेफ फ्यूचर अ...