उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में 15 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके साथ ही रेडक्रॉस के प्रत्येक सदस्य को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए अपने क्षेत्र में 100-100 पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ, ईओ, सीएमओ को निर्देशित किया कि अभियान को गांव से लेकर नगर क्षेत्र तक व्यापक रूप दिया जाए। ब्लॉक प्रमुख, नगर निकाय अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) एवं पूर्व प्रधानों सहित समाज के प्रभावशाली एवं जागरूक लोगों को रेडक्रॉस सोसायटी से जोड़ा जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस का सदस्य बनने के लिए प्...