उरई, अगस्त 12 -- Orai News: उरई। संवाददाता आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब डाक विभाग के प्रधान डाक घर में रविवार यानि छुट्टी के दिन भी आधार सेवाएं मुहैया रहेंगी। यह जानकारी पोस्ट मास्टर कैलाश ने दी। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से उन नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा, जो सप्ताह के कार्य दिवसों में अपने कार्यालय, व्यवसाय, अध्ययन अथवा अन्य आवश्यक कार्यों के कारण आधार केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...